दो लोगों को बनाया गया नामजद, ड्रम को जब्त कर मुखिया के हवाले किया गया
पटना ( अ सं ) । तेल लाने जा रहे ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ मारपीट किया गया । विरोध करने पर फायरिंग कर 30 हजार रूपये लूटने का आरोप मोटरसाइकिल सवार दो लोगों पर लगाया गया हैं । डीएसपी मनोज कुमार पांडे ने कहां की मामला संदिग्ध हैं ,पुलिस हर बिंदु पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी ।
जलपुरा गांव निवासी मंटुन सिंह नाम युवक ने पुलिस में शिकायत किया है की बीते बुधवार की रात्रि में ट्रैक्टर से तेल लाने पेट्रोल पंप पर जा रहा था की मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति क्रमशः रंजीत कुमार और सतीश कुमार आगे आकर ट्रैक्टर रोक दिया और मारपीट किया । विरोध किया तो इनके साथ और 3-4 और अज्ञात जुट गये और गोलीबारी शुरू कर दिया । इसमें कई गोली ट्रैक्टर पर रखे ड्रम में लग गया । हमारा 30 हजार रूपये लूट ले भागे ।
घटना की सूचना पाकर पालीगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन किया । पुलिस ने उक्त ड्रम को जब्त कर पंचायत के मुखिया सुनील कुमार उर्फ वंशीधर को सौंप दिया हैं । डीएसपी मनोज कुमार पांडे ने बताया की मामला संदिग्ध हैं । पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर कार्रवाई करेगी । ठोस साक्ष्य के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

No comments:
Post a Comment