बीमा कम्पनी के ग्राहकों को ठगने वाला गिरफ्तार  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 April 2019

बीमा कम्पनी के ग्राहकों को ठगने वाला गिरफ्तार 

लखनऊ। एसटीएफ ने   बीमा कम्पनी के ग्राहकों को फर्जी  नाम से काल कर ठगी करने वाले अपराधी रविन्द्र कुमार निवासी जनपद बुलंदशहर को नोएडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभिुयक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिल कर बीमा कम्पनी का कर्मचारी बनकर बीमा कम्पनी के ग्राहकों को फर्जी  नाम से काल करके  उनकी लैप्स हुई बीमा पालिसियों को पुर्नजीवित करने तथा पालिसियों पर बोनस व लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर फर्जी  कम्पनियों के बैंक खातों में तथा अपने निजी खातों में धोख े से पैसा डलवाने का काम करता था। एसटीएफ ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना साइबर क्राइम, लखनऊ में दाखिल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad