आगरा-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार के ट्रक से टकराने पर आठ लोगों की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 April 2019

आगरा-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार के ट्रक से टकराने पर आठ लोगों की मौत

हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार कई बार हादसों का कारण बनी है। इन्हीं हादसों में हर रोज कई जानें जाती हैं। इसी तेज रफ्तार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर कई जिंदगियां लील ली।

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में सात युवक जौनपुर और एक आजमगढ़ का रहने वाला था। सभी आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में शिक्षक के लिए इंटरव्यू देने आ रहे थे। हादसा सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 37.2 के पास हुआ।

बताया जाता है कि एर्टिगा कार लखनऊ की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई गई। टक्कर के बाद ट्रक और कार के टायर फट गए और एर्टिगा कार ट्रक के नीचे घुस गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad