संजीव बालियान का बड़ा आरोप, बुर्के की आड़ में हो रही है फर्जी वोटिंग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

संजीव बालियान का बड़ा आरोप, बुर्के की आड़ में हो रही है फर्जी वोटिंग

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है लेकिन इसके बीच मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा केंद्रीय मंत्री ने वोट डालने के तरीके पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि सुजदों गांव के एक बूथ में फर्जी वोटिंग हो रही है।

फर्जी वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि सुजदों के बूथ पर बुर्के पहनकर फर्जी वोटिंग की जा रही है। वोटरों की सही पहचान कराने की मांग करते हुए बाल्यान ने कहा कि मतदान अधिकारियों को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

दोबारा वोटिंग की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “बुर्के में आकर कौन कितना वोट डाल रहा है क्या पता। कई जगहों पर पोलिंग पार्टियों पर दबाव बनाया जा रहा है। मुझे लगता है कि फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। अगर इसकी जांच नहीं होती है तो मैं दोबारा मतदान की मांग करूंगा।”

इसके उलट RLD अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि, “मैं सब देख रहा हूं, यहां सब ठीक चल रहा है। अगर संजीव बालियान को हताशा है तो चुनाव आयोग से बात कर लें। बालियान को उल्टी सीधी बातें करने की आदत है।”

उधर, बुरके में वोट डालकर आई महिलाओँ का कहना है कि सबका चेहरा चैक किया जा रहा है, अंदर लेडी कॉन्स्टेबल सबका चेहर देख रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad