इस संगठन ने की मुस्लिमों से SP-BSP को वोट देने की अपील, BJP हुई नाराज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 April 2019

इस संगठन ने की मुस्लिमों से SP-BSP को वोट देने की अपील, BJP हुई नाराज

लोकसभा चुनाव में जमात-ए-इस्लामी हिंद ने मुस्लिमों से एसपी-बीएसपी और आरएलडी के उम्मीदवारों को वोट देने के लिए आग्रह किया है। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने मुस्लिम मतदाताओं को संबोधित करते हुए पत्र जारी करते हुए कहा कि वे मतदान करने जाएं तो ‘सेकुलर पार्टियों’ को अपना वोट दें।

जमात-ए-इस्लामी हिंद की इस अपील से राजनीति माहौल गरमा गया है। बीजेपी के संजीव बालियान ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी हिंद जैसे संगठन धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इन लोगों पर तो प्रतिबंध लगा देना चाहिए। संजीव बालियान मुजफ्फरनगर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जहां आरएलडी चीफ अजित सिंह मैदान में हैं।

जमात-ए-इस्लामी ने देश के तमाम राज्यों में कांग्रेस और अन्य ऐसे तमाम दलों को वोट देने की अपील की है, जो भाजपा को अपनी-अपनी सीट पर कड़ी टक्कर दे रहे हों।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad