हरदोई- विरोधी दल मजबूर पार्टियाँ और भाजपा मजबूत पार्टी – नरेश अग्रवाल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

हरदोई- विरोधी दल मजबूर पार्टियाँ और भाजपा मजबूत पार्टी – नरेश अग्रवाल

*नवाब फाटक में लोकतंत्र के पर्व पर नरेश अग्रवाल की लगी पहली बैठक*

*नरेश की बैठक और नगर कमेटी के मुख्य व वरिष्ठ पदाधिकारी रहे नदारद*

पिहानी/हरदोई।
शुक्रवार शाम समय करीब 6:15 बजे लोकतंत्र के पर्व की धूम में भाजपा स्टार प्रचारक नरेश अग्रवाल का आगमन स्व•नवाब अली वहाब ज़ैदी पिहानी फाटक में हुआ।भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां गिनाकर वोट की अपील करते हुए नरेश अग्रवाल ने फाटक में कदम रखते ही चल रहे माइक पर आचार संहिता के उल्लंघन का ब्रेक लगा दिया।फाटक में आते ही जय नरेश-जय भाजपा के नारों की गूंज माइक से सुनकर बोले “हम तो आपके हैं ही।माइक की जरुरत हमें नहीं”इन्हीं शब्दों के साथ चंद अल्फाज़ों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ अन्ज़र खाँ और दैनिक जागरण संवाददाता राजन शुक्ला ने भाजपा को वोट करने की अपील की।
इस बैठक का आयोजन पिहानी की बुनियादी शख्सियत के दरबारे खास नवाब हामिद अली मियां के फाटक में स्व• नवाब अली वहाब ज़ैदी की बेटी काकुल ज़ैदी ने किया तथा अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अन्ज़र हुसैन खाँ ने की।मंच का संचालन संजीव शर्मा पूर्व सभासद मोहल्ला भाटनटोला और पीयूष शुक्ला ने किया।पियूष शुक्ला,संजीव शुक्ला ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शहरी आवास योजना व उज्ज्वला गैस योजना,सुकन्या योजना,मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना जैसे विकास कार्यों पर प्रकाश डालकर युग पुरुष नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील की तथा नवनीत वाजपेयी ने विरोधी पार्टियों को मजबूर पार्टियों का खिताब देकर भाजपा जैसी मजबूत पार्टी को वोट करने की अपील की।पूर्व राज्यसभा सांसद नेता नरेश अग्रवाल ने भाजपा को भृष्टाचार मुक्त पार्टी का खिताब देकर सर्व धर्म हितैषी पार्टी बताया और कहा कि कल तक जो विरोधी दल मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भाजपा के प्रति डरा रहे थे।भाजपा सरकार ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर जो विकास की बयार पाँच सालों में बहाई उसने आज विरोधी दलों की नींदें हराम कर दी हैं।इसी कारण बुआ और बबुआ मिलकर भाजपा को शिकस्त करने पर जोर लगा रहे हैं ।लेकिन भाजपा की नीति-रीति में एक ही नारा एक ही मकसद है वो है सबका साथ-सबका विकास।अपने सम्बोधन में उन्होंने स्व•नवाब अली वहाब ज़ैदी की कमी को भावुकता भरे शब्दों से व्यक्त करते हुए चलते-चलते जुमला छोड़ा कि नरेश की आदत पुरानी है चलती हुई गाड़ी पर सवार होने की।फिर घड़ी आई है नरेश की नईय्या पार लगाने की।काकुल ज़ैदी ने बैठक में आमन्त्रित क्षेत्रीय जनता से फाटक की बेटी की अपील मानकर भाजपा में वोट करने का आह्वान किया।एक ओर नरेश की बैठक और फाटक के एक कोने में सिमटी नागरिकों की भीड़ में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के बीच अन्य धर्म व समाज के लोगों की संख्या तो दूसरी ओर भाजपा नगर मण्डल कमेटी के नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारियों में आदर्श सिंह,डॉ मुजाबिर हुसैन ज़ैदी,अवधेष रस्तोगी,विपिन मिश्रा,संजू शुक्ला,रामदास कटियार जैसे भाजपा नगर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की कमी सबको खल रही थी।एकत्रित भीड़ की हलचल में भाजपा की बैठक में भाजपा नगर कमेटी के सदस्य आखिर क्यूँ रहे नदारद कौतूहल का विषय बना था तो उधर समुदाय विशेष को लेकर की गई बैठक में महिलाओं की संख्या व मुस्लिम अल्पसंख्यकों का हुजूम जन सैलाब के रुप में पूर्वानुमान से भी कम रहा।हालांकि जिम्मेदार खुश दिखे क्यूँकि उनकी सूझबूझ आज भी यहाँ एकत्रित नागरिकों की भीड़ को फाटक से लगाव और प्रजातंत्र की यादों को मानता की है।किसमें कितना हकीकी लगाव है और कितना,किसे,कौन मानता है ये तो 23 मई की तय तारीख को विजय पार्टी से होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad