सुल्तानपुर मुस्लिम समाज के विवादित बयान की खबर मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी होने पर आईटी सेल पर मेनका गांधी भड़क उठी, बीते शुक्रवार को जब मीडिया की सुर्खियों में मेनका गांधी के विवादित बयान क्रिया प्रतक्रिया होने लगी तो निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को नोटिस जारी कर दिया वहीं शुक्रवार को शाम ही मेनका गांधी ने भाजपा पदाधिकारियो की बैठक कर ,कहां की मैं जब से आई हूं तब से मुस्लिम समाज को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही हूँ ,मैं रट कर भाषण नहीं देती ,जो दिल में है वही बोलती हूं ,लेकिन कुछ टीवी चैनल वालों ने जो सालों से मोदी जी के खिलाफ खबर चला रहे हैं ,उन लोगों ने मेरे द्वारा कहे गए कुछ शब्दों को काटकर दिखाएं है लेकिन मै ऐसी नही हूँ ,उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आईटी सेल की जरूरत है कि नहीं जो दिन भर सिर्फ टिक टिक करके फेसबुक पर पोस्ट करते है ऐसे चुनाव होने वाला नहीं है ,अभी तो शुरुआत हुआ है उन्होंने आगे यह भी कहा कि मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद भी आईटी सेल ने कोई रिएक्शन नहीं लिया बहरहाल जहां मेनका गांधी मुस्लिम समाज को अपने साथ जोड़ने का प्रयासरत कर रही हो लेकिन मीडिया में मुस्लिम समाज का विवादित बयान प्रसारित होने के बाद मुस्लिम समाज अब सोचने पर मजबूर होता नजर आ रहा है पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने साफ तौर पर इशारों में आईटी सेल के प्रभारी को हिदायत दे दी है कि कोई भी सभा का वीडियो वायरल करने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर कर ले।
Post Top Ad
Friday, 12 April 2019
आई टी सेल पर भड़की मेनका कहा पता नही ऐसे सेल की जरूरत है कि नही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment