हरदोई- खंड विकास अधिकारी का आश्वासन कि जल्द ही होगा सड़क का निर्माण | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

हरदोई- खंड विकास अधिकारी का आश्वासन कि जल्द ही होगा सड़क का निर्माण

ग्रामीणों ने वोट ना डालने की घोषणा वापस ली

बघौली हरदोई:- विकासखंड के सुरसा की ग्राम सभा के मजरा भिखारी पुरवा मेंसड़क नहीं तो वोट नहींकी घोषणा को गांव वालों को खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन पर कि बहुत ही जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाएगा के बाद ग्रामीणों ने वापस ले लिया उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रशासन को लिखित सूचना दे दी गई है ज्ञात हो कि सुरसा विकासखंड के कई ग्राम वासियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगा कर मतदान न करने की घोषणा की थी प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी को मौके पर भेजा खंड विकास अधिकारी ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि प्रशासन ने उनकी मांगों को मान लिया है और जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा आश्वासन पाकर ग्रामीणों ने किसी भी प्रत्याशी को वोट न देने की अपनी दलील वापस ले ली सुरसा ब्लॉक के सौतेरा ग्राम सभा के मजरा भिखारी पुरवा गांव में किसानों व ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया था और कहा था कि रोड नहीं तो वोट नहीं उन्होंने सरकार से गुजारिश करते हुएकहा था कि जब तक हमारे यहां पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क नहीं बन जाती है तब तक हम लोग वोट डालने नहीं जाएंगे और कहा था कि सड़क को माधौगंज से शुक्ला पुर भगत होते हुए सीधा बीकापुर रोड में मिलाया जाए ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव आते ही प्रत्याशी वादा कर के चले जाते है नेताओं की बातो से भड़के गाँव वालो ने पहले सड़क फिर वोट डालने की बात कही थी ग्रामीण अनिल विकास तिवारी रामू शुक्ला मनोज वर्मा प्रधान राज बहादुर आदि ने बताया कि खंड विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद गांव वालों ने किसी भी प्रत्याशी को वोट न देने की दलील वापस ले ली और उन्होंने बताया कि अब सभी ग्रामीण मताधिकार का प्रयोग करेंगे !

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad