*ट्रांसफॉर्मर से एक फेस खराब होने पर अमीरों के बदले गये दूसरे फेस में कनेक्शन गरीबों के यहाँ छाया 48 घंटे से अंधेरा*
बिलग्राम हरदोई।। बिलग्राम के अन्तर्गत ग्राम रहुला में विद्युत विभाग का दोहरा रवैया देखने को मिला है यहाँ पिछले 48 घंटे से ट्रांसफॉर्मर में आई गड़बड़ी के कारण थ्री फेस की जगह पर ट्रांसफॉर्मर सिर्फ दो फेस ही सप्लाई दे रहा है जिस कारण गांव के एक बड़े हिस्से में पिछले 48 घंटे से सप्लाई नहीं मिल पा रही है जिससे इस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। लेकिन गांव के कुछ अमीरों के डर के कारण विद्युत कर्मचारियों ने जेई से साठगांठ कर उनके कनेक्शन को सटडाऊन दिलाकर उसी फेस में केबल बंधवादिया जिस फेस में विद्युत प्रवाह जारी है जिससे अब उन गिनेचुने अमीरों के यहां भी उजाला हो रहा है जहां पर दो दिन पहले अंधेरा हो रहा था। इस भेदभाव पूर्ण रवैये से उन गरीबों के मन में गुस्सा फूट रहा है जो इस अंधेरे में मच्छरों से अपना खून चुसवा रहे हैं और अमीर कूलर पंखे चलाकर आराम से चैन की नींद सो रहे हैं। आपको बता दें कि गांव में जब से सरकार द्वारा मुफ्त कनेक्शन दिये गये हैं और ट्रांसफॉर्मर का लोड नहीं बढाया गया तब से पुराने ही ट्रांसफॉर्मर पर लोड अधिक होने के कारण वो आये दिन फुंक जाता है अब ऐसे में जेई लालकरन गंगवार किसी भी गांव वाले का फोन तक उठाना गवारा नहीं करते। बमुश्किल से अभी एसडीओ का कई बार फोन लगाने पर बात हुई है जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जेई साहब को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि रहुला में लगा ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है नहीं तो अब तक बदला जा चुका होता लेकिन इसी बात का खंडन करते हुए लाईन पर काम करने वाले प्राईवेट कर्मचारी का कहना है कि मैने दो दिन पहले ही जेई साहब को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी दे दी थी अब कोई न कोई तो झूठ बोल ही रहा है। खैर जो भी हो गरीब लोगों का इस भरी भीषण गर्मी में जीना दुश्वार है और अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंग रही

No comments:
Post a Comment