आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

मोबाइल टावर के डंप कॉल से जानेंगे कास्टिक तालाब धंसने के समय वहां कितने लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक एर्टिगा कार लखनऊ की ओर से आ रही थी, जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से कार टकराई गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad