रोड शो के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, चेहरे पर मारी गई लेजर लाइट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

रोड शो के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, चेहरे पर मारी गई लेजर लाइट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। कांग्रेस द्वारा ये दावा किया गया है कि बुधवार को अमेठी में राहुल गांधी पर लेजर लाइट मारी गई है। पार्टी ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख कर ये बात कही। इसमें कांग्रेस द्वारा हमले की आशंका जताई गई है।

चिट्ठी के साथ कांग्रेस ने वीडियो भी जारी किया है। खबर के मुताबिक, राहुल गांधी के चेहरे पर लेजर लाइट नजर आ रही है। इस चिट्ठी को अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला और जयराम रमेश ने लिखा है। कांग्रेस ने ग्रीन लाइट का जिक्र किया, जिसमें स्नाइपर का संदेह जताया गया है।

चिट्ठी में जिस समय का जिक्र किया गया है उस समय राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र अमेठी में रोड शो कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने नामांकन दाखिल किया। अमेठी में उनके साथ प्रिंयका गांधी, राबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा भी मौजूद थे।

कांग्रेस ने चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गाधी का भी जिक्र किया है। बता दें कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मौत आतंकी हमले में हुए थी और राजीव गांधी रोड शो दौरान हमले का शिकार हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad