विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश पुलिस ने किया गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को ब्रिटिश पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। वह पिछले सात सालों से ब्रिटेन में स्थित इक्वाडोर के दूतावास में शरण लिए हुए थे। गुरुवार को इक्वाडोर ने इन्हें दूतावास से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद से ब्रिटिश पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

उनके द्वारा जारी किए गए कई खुफिया दस्तावेजों के कारण अमेरिका को वैश्विक स्तर पर आलोचना झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद अमेरिका में इनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था। अब गिरफ्तारी के बाद इन्हें यूएस को प्रत्यर्पित किया जा सकता है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि असांजे को साल 2012 में वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा जारी वारंट पर अदालत में आत्मसमर्पण करने में विफल रहने के लिए अधिकारियों ने दूतावास से गिरफ्तार किया।

संयुक्त राज्य अमेरिका के न्याय विभाग ने 47 साल के असांजे के खिलाफ आपराधिक दस्तावेजों के प्रकाशन से संबंधित आपराधिक आरोप दायर किया है। जबकि बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि ये खुफिया दस्तावेज गलती से नवंबर में सार्वजनिक हो गए थे।

असांजे पर साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन व डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटरों से चोरी की गई सामग्री को जारी कर रूसी हस्ताक्षेप का समर्थन करने का भी आरोप है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad