जाने- फांसी के फंदे पर कैसे लटकता मिला महिला का शव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

जाने- फांसी के फंदे पर कैसे लटकता मिला महिला का शव

सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ विधानसभा के सैतापुर सरावा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय मातम पसरा हुआ दिखाई पड़ा जब एक विवाहिता फांसी के फंदे पर अपने कमरे में लटकती हुई मिली बहरहाल सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है, और मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।


क्या है मामला—–
मामला जनपद के लंभुआ सैतापुर सरावा गांव का है ,बताया जाता है की मृतक रेनू की शादी कृष्ण कुमार से दो-तीन साल पहले हुई थी कृष्ण कुमार यादव मुजफ्फर नगर में काम करता था, घर पर देवर व नाती व कृष्ण कुमार की माँ रहती थी, बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह रेनू उठी और घर का सारा काम करने के बाद अपने सास से कहा खेत से जल्दी लौटाना आज घर में पूजा करना है सास खेत चली गई बताया जाता है कि थोड़ी देर बाद जब उसका देवर देखा तो रेनू का शरीर फांसी के फंदे पर लटक रहा था देवर के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि आखिर वह कौन सा कारण था जिसके कारण रेनू ने आत्महत्या किया है या हत्या की गई है स्थानीय पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी के द्वारा आरोप के तहत तहरीर नही दिया गया है जांच हो रही है घटना का सच जल्द ही सामने आ जाएगा ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad