अब लायेगा पाक से दुल्हन, पुलवामा हमले के कारण रुक गई थी शादी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

अब लायेगा पाक से दुल्हन, पुलवामा हमले के कारण रुक गई थी शादी

गत दिनों पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इस हमले में 37 के करीब जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच फैले तनाव का असर आम लोगों की जिंदगी पर भी नजर आ रहा है। उस समय बाड़मेर के एक युवक की बारात पाकिस्तान के उमरकोट के लिए रवाना होनी थी। तनाव के कारण उसे शादी रोकनी पड़ी थी। अब उसकी शादी 16 अप्रैल को होने जा रही है।

बता दें कि दूल्हे महेंद्र सिंह बाड़मेर के खेजाद का पार गांव के रहने वाले हैं और शादी छगन कनवर से होने जा रही है जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिनोई गांव की रहने वालीं हैं। यह शादी बीते 8 मार्च को होनी थी लेकिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव की वजह से ऐसा नहीं हो सका। पाकिस्तान में जाकर छगन से शादी करने के लिए महेंद्र थार एक्सप्रेस पर यात्रा करने वाले थे लेकिन तनाव के बाद इस शादी समारोह को रद्द करना पड़ा।

दुल्हन भी शादी के लिए तैयार थी और अपने टिकट बुक करवा चुकी थी। महेंद्र सिंह भारत के अटारी और पाकिस्तान के लाहौर के बीच चलने वाली ट्रेन की मदद से पाकिस्तान जाने वाले थे लेकिन तनाव के बीच पाकिस्तान ने यह रेल सेवा रद्द कर दी थी। महेंद्र ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरी शादी 8 मार्च के लिए तय की गई थी लेकिन पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब जब दोनों देशों के बीच शांति का माहौल है मैं वहां जा रहा हूं और खुश हूं।’ अब महेंद्र और छगन की शादी 16 अप्रैल को होने जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad