रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में सियासत गर्म, विहिप को नहीं मिली रैली की इजाजत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में सियासत गर्म, विहिप को नहीं मिली रैली की इजाजत

आज के दिन पूरा देश रामनवमी का पर्व मना रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल में सियासत गरमा गई है। दरअसल, कोलकाता पुलिस ने राम नवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को बाइल रैली निकालने की इजाजत देने से इंकार कर दिया है। पुलिस के इस कदम से विहिप के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

विहिप राम नवमी पर पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर आयोजन करने वाला था। बताया जा रहा है कि विहिप के कार्यकर्ता राज्य में 700 रैलियां निकालने की तैयारी में थे। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से कहा गया था कि वे रैली के दौरान राम की केवल एक ही तस्वीर का इस्तेमाल करेंगे। पुलिस की मनाही के बावजूद कार्यकर्ताओं ने भगवा इंडे और भगवान राम की तस्वीर के साथ स्थानीय रैली निकालने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रैली की इजाजत नहीं दी है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पश्चिम बंंगाल के सिलीगुड़ी में होने वाली रैली रद्द कर दी गई थी। रविवार 14 अप्रैल को सिलीगुड़ी में राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दार्जिलिंग लोकसभा सीट से उम्मीदवार शंकर मलाकार ने बताया कि पुलिस ग्राउंड में 14 अप्रैल को राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर उतारने की अनमुति मांगी गई थी लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad