गत दिनों पहले आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश, दिल्ली और गोवा में छापेमारी की थी। इसमें 500 अफसरों को शामिल किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़, पूर्व सलाहकार आरके मिगलानी, कक्कड़ के करीबी प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा गया। आयकर विभाग ने चुनाव में इस्तेमाल होने वाली अवैध नकदी की सूचना के बाद शुक्रवार को चेन्नई, नामक्कल और तिरुनेलवेली में 18 जगहों पर छापेमारी की।
एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने बताया कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत कई जगहों पर छापों में 14.80 करोड़ रुपए और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनमें कुछ प्रभावी लोगों को भुगतान संबंधी कागजात भी बरामद किए गए। वहीं चेन्नई इंवेस्टीगेटिव विंग ने कैश हैंडलर्स के एक समूह पर भी छापेमारी की। इन लोगों के बारे में विभाग को जानकारी मिली थी कि ये चुनाव में इस्तेमाल के लिए नकदी एकत्र कर रहे हैं। आकाश भास्करन और सुजई रेड्डी नामक दो व्यक्तियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई। आयकर अधिकारी ने बताया कि रेड्डी के पास से 16 लाख की नकदी और एक मलेशियाई कंपनी में 16 करोड़ के निवेश के दस्तावेज बरामद हुए।

No comments:
Post a Comment