स्ट्रॉबेरी से मजेदार कुल्फी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

स्ट्रॉबेरी से मजेदार कुल्फी

इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में स्ट्रॉबेरी से बनी मज़ेदार कुल्फी खाइए और अपने परिवार को खिलाए।

विधि
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए। फिर, कुछ स्ट्रॉबेरी को बारीक काट लीजिए. बाकी को 4 भाग में मोटा-मोटा काटकर मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए।

कढ़ाही में दूध डाल दीजिए और दूध को आधा रहने तक गाढ़ा कर लीजिए। दूध में उबाल आने पर इसे प्रत्येक 2 मिनिट में चमचे से कढ़ाही के तले तक ले जाते हुए चलाते रहिए ताकि दूध कढ़ाही के तले पर ना लगे। साथ ही कढाही के किनारे से भी दूध हटाते रहें।

जब दूध आधा रह जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर चीनी के घुलने तक पका लीजिए। इसके बाद, कढ़ाही को गैस से उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए।

ठंडा होने पर दूध में कटे हुए स्ट्रॉबेरी और स्ट्रॉबेरी पल्प डालकर मिला दीजिए. साथ ही दरदरे पिसे काजू भी डालकर दीजिए जिससे कि कुल्फी में नटी टेस्ट आ जाए। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। कुल्फी के लिए मिश्रण तैयार है।

इसे किसी भी कन्टेनर या सांचे में भरकर बंद करके फ्रीजर में 7 से 8 घंटे के लिए रख दीजिए।

कुल्फी के जम जाने पर इसे टुकड़ों में काट लीजिए। इस स्वादिष्ट ठंडी ठंडी कुल्फी को सर्व कीजिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad