OMG: महिला की आंखों के अंदर मिली 4 जिंदा मधुमक्खियां, आंसू पीकर थीं जिंदा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

OMG: महिला की आंखों के अंदर मिली 4 जिंदा मधुमक्खियां, आंसू पीकर थीं जिंदा

ताइवान में ऐसा मामला सामने आया है जिस पर शायद ही किसी को यकीन हो। जिसने भी इस बारे में सुना है, वह सभी हैरान हैं। इस हैरानीजनक मामले में यहां की एक महिला की आंख से चार जिंदा मधुमक्खियां निकाली गई हैं। यह दुनिया अपनी तरह का पहला मामला है। इस मामले को लेकर डॉक्टर्स भी आश्चर्यचकित हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला की आंख में सूजन आ गई थी। वह अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने देखा कि आंखों के अंदर 4 मधुमक्खियां हैं, जो आंसू पीकर जिंदा थीं। खबरों के मुताबिक, डॉक्टर चारों मधुमक्खियों को निकालने में सफल रहे। यह मामला ताइवान की फूयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नेत्र विशेषज्ञ और अस्पताल के हेड डॉक्टर हुंग ची टिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैंने आंख के अंदर किसी कीड़े के पैर जैसी चीज दिखी।माइक्रोस्कोप के जरिए मैंने धीरे से उसे बाहर निकाला। बॉडी को बिना किसी डैमेज के सभी कीड़ों को निकाला गया। इस घटना को दुनिया का सबसे पहला मामला माना जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, महिला की आंख में मधुमक्खियां तब पहुंचीं जब वो फसल काट रही थी। उस वक्त उनको लगा कि आंख में कचरा चला गया है. जिसके बाद उन्होंने पानी से धोया। अगले दिन उनकी आंखें सूज गई थीं, जिसके बाद वो अस्पताल पहुंची। डॉक्टर महिला की 80 प्रतिशत देखने की क्षमता को बचा चुके हैं। वो पिछले 5 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी आंखें इसलिए बच पाई क्योंकि उन्होंने अपनी आंखों को मसला नहीं था। डाक्टरों का कहना है कि इन छोटी मधुमक्खियों को स्वीट बीज कहा जाता है, जो इंसान के पसीने से आकर्षित होती हैं। ये ज्यादातर पहाड़ों को मिट्टी में पाई जाती हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad