लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना इंदिरा नगर थाना क्षेत्र की है। यहां पर रहने वाले अशोक रावत (30) शराब के नशे में घर से चले गए थे। रात में उनकी पत्नी सरिता रावत ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि चांदन गेस्ट हाउस के पीछे आम के पेड़ में मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक प्राइवेट गाड़ी चलाता था। उसके कोई बच्चे नहीं थे। जब उसका शव लटका देखा है लोगों ने तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही की है।

No comments:
Post a Comment