बंथरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो पशु तस्कर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

बंथरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो पशु तस्कर

लखनऊ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ कलानिधि नैथानी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बंथरा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज हरौनी ने पुलिस टीम के साथ रेलवे फाटक के पास से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक कंटेनर में तीन बैल मृत अवस्था में मिले हैं। 17 जीवित पशु मिले हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। नाम पता पूछने पर अभियुक्तों ने अपना नाम फुरकान निवासी निरगुना थाना दोघट बागपत और इमरान निवासी ग्राम चपराना झिंझाना शामली बताया है। जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए हैं। उनके नाम इनाम कंडक्टर निवासी मोहल्ला थारी हुई कैराना शामली और एक ड्राइवर है जिसका नाम पता ज्ञात है। तो इन को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad