लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर लगने से मासूम बच्ची की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सुनील कुमार निवासी कल्याणपुर ने सूचना दी कि उसकी पुत्री एकता करीब 6 वर्ष अपनी मां दादी के साथ जीटी रोड पर गांव से रोड के किनारे खड़ी थी तभी लखनऊ की ओर से आ रही कार आई-10 (यूपी 32 2617) के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बेटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:
Post a Comment