इस कारण से पूर्व सैनिक हुए नाराज, राष्ट्रपति कोविंद को लिखी चिट्ठी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

इस कारण से पूर्व सैनिक हुए नाराज, राष्ट्रपति कोविंद को लिखी चिट्ठी

चुनाव प्रचार के दौरान सेना के नाम का इस्तेमाल करने से नाराज पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिठ्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है कि सेना के सीमा पार कार्यवाही का क्रेडिट राजनेता अपने चुनावी फायदों के लिए न लेने की कोशिश करें।

इसके लिए 156 पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को चिठ्ठी लिखकर इस बात पर आपत्ती जताई है। जिसमें कहा है कि देश की सेना को मोदी की सेना क्यों बताया जा रहा है। चिट्ठी लिखने वालों में पूर्व वायुसेना प्रमुख भी शामिल हैं, राष्ट्रपति के साथ-साथ ये चिट्ठी चुनाव आयोग को भी भेजी गई है।

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ कहकर संबोधित किया था। उसके बाद केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एक वीडियो में ‘मोदी जी की सेना’ कहते हुए नजर आए हैं। रामपुर में भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के समर्थन में आयोजित जनसभा के वायरल वीडियो में नकवी को ‘मोदी जी की सेना’ कहते हुए सुना गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad