ब्रिटिश महिला सांसद के सामने युवक ने की ये शर्मनाक हरकत… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

ब्रिटिश महिला सांसद के सामने युवक ने की ये शर्मनाक हरकत…

ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की महिला सांसद नाज शाह को उस दौरान बेहद शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक शख्स ने लंदन बस में उनके सामने मास्टरबेट किया। ब्रैडफोर्ड वेस्ट से लेबर पार्टी की नेता नाज शाह ने पुलिस में उसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। घटना 1 अप्रैल की है। नाज ने अपने बयान में कहा, मैं पूरी तरह से आश्चर्यचकित थी और बेहद परेशान थी। उन्होंने बताया कि वह बस में मेरे सामने बेहद कैजुअली आकर बैठ गया।

मुझे उस समय कुछ समझ नहीं आया कि मैं वह आखिर चाहता क्या है और मेरे साथ क्या करने वाला है। उन्होंने बताया कि वह मेरे सामने गलत हरकतें करना शुरू कर दिया, जो मुझे बड़ा परेशान कर रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट करने के काफी समय बाद भी मुझे उस क्षण की याद आ रही थी और मैं बहुत डिस्टर्ब हो रही थी।

उन्होंने कहा कि मैंने इससे ज्यादा बुरा कभी अनुभव कभी नहीं किया था। महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी परेशानी के आवागमन करने की इजाजत होनी चाहिए। इस घटना को लेकर नाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। नाज ने इस संबंध में यूट्यूब वीडियो भी शेयर किया जिसके माध्यम से उन्होंने बताने की कोशिश की है कि 90 फीसदी महिलाएं तो ऐसी स्थिति का सामना करने के बाद इसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराती हैं।

अपने बयान में ब्रिटिश सांसद ने कहा कि अगर इस तरह के मामले रिपोर्ट नहीं किए जायेंगे तो ये आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा और हालात और भी खतरनाक हो जायेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि ये यूट्यूब वीडियो शेयर करना मेरे लिए बेहद महत्वपर्ण था। कुछ भी हो हमेशा अपने साथ हुए गलत बर्ताव को रिपोर्ट करें, इमरजेंसी नंबर पर मैसेज करें, कॉल करें चाहे आप कहीं भी हों एक्शन लें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad