नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका वाड्रा… अंतिम फैसला करेंगे राहुल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका वाड्रा… अंतिम फैसला करेंगे राहुल

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वााराणसी से चुनाव लड़ने की हामी भर दी है। अब इस बात पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेना है।

प्रियंका के लिए वाराणसी में नरेंद्र मोदी को टक्कर देना आसान नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस का मानना है कि जो मोदी लहर 2014 में थी वह अब नहीं रही। ऐसे में प्रियंका के लिए यहां से चुनाव जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

साल 2014 में नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से भारी मतों से विजयी हुए थे। उन्हें कुल 5,81,022 वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 वोट मिले थे। वाराणसी लोकसभा सीट के लिए नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad