चलती कार में रिटायर्ड सिपाही की बेटी से गैैंग रेप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

चलती कार में रिटायर्ड सिपाही की बेटी से गैैंग रेप

लखनऊ:  शहीद पथ पर चलती कार में रिटायर्ड सिपाही की बेटी से कर सवार चार लोगों ने गैंग रेप किया।  दो घंटे तक शहीद पथ पर कार दौड़ती रही और दरिंदे  दुष्कर्म करते रहे । देर रात आरोपियों ने उसे चलती कार से तेलीबाग इलाके में रोड पर फेंक दिया।  जिससे युवती बुरी तरह घायल हो गई ।  देर रात वह नंगे पैर पैदल अपने घर मलिहाबाद पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को युवती के परिजन उसे लेकर विभूतिखंड पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर  आरोपियों की तलाश में जुट गई।
मलिहाबाद में रहने वाले सिपाही 2013 में रिटायर्ड हुआ था। वह हजरतगंज कोतवाली में तैनात रह चुका है। सिपाही की बेटी निशा (23), (काल्पनिक नाम) ने गांव के परिचित बबलू और काशीराम को 2018 में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये दिए थे । डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी न तो आरोपियों ने नौकरी दिलवाई और न ही पैसा वापस किया। पूजा कई दिनों से आरोपियों से अपना पैसा वापस मांग रही थी।  गुरूवार को आरोपी बबलू ने उसे पैसा लेने के लिए विभूतिखंड स्थित विजयीपुर अंडरपास के पास बुलाया था। निशा का आरोप है कि गुरुवार शाम वह अपना पैसा लेने के लिए बबलू के बताए गए पते पर पहुंची। विजयीपुर अंडर पास के पास एक निर्माणधीन बिल्डिंग के पास कार खड़ी थी। वह बबलू को कार में देख जैसे ही वहां पर गयी तो कार में बैठे आरोपियों ने उसे गाड़ी में खींच लिया। पूजा का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन कार में खींच कर गाड़ी शहीद पथ की तरफ  बढ़ा दी। पूजा का आरोप है कि कार में मौजूद बबलू, कांशीराम, जेपी गुप्ता और हरिश उसके साथ बारी बारी से गैंग रेप किया। कार करीब दो घंटे तक शहीद पथ पर ही दौड़ाते रहे और बारी बारी से रेप करने के बाद उसे तेलीबाग के पास फेंक दिया। चलती कार से फेंकने पर निशा चोटिल हो गई । रात ज्यादा होने और आस-पास इलाका सुनसान होने के चलते वह मदद के लिए भी किसी को बुला नहीं सकी। निशा  इतनी दहशत में थी कि वह किसी अंजान व्यक्ति से मदद मांगने की जगह नंगे पैर ही पैदल चलते हुए मलिहाबाद अपने घर पहुंची। सुबह निशा घर पहुंची और उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।  परिजन और परिचित शुक्रवार को उसे लेकर विभूतिखंड थाने पहुंचे।निशा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का केस दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड राजीव द्विवेदी ने बताया कि युवती के आरोप पर उसका मेडिकल टेस्ट कराके आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो आरोपी युवती के पूर्व परिचित है।
भाई पर आरोपी की बहन को भागने का आरोप
इंस्पेक्टर विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के अनुसार युवती ने जिन चार युवकों पर गैंग रेप का आरोप लगाया उसमें एक आरोपी बबलू उसका पूर्व परिचित है। निशा का भाई  ने 2017 में बबलू की बहन को लेकर भाग गया था।  इस मामले में मलिहाबाद में निशा के भाई के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था और उसे पुलिस ने जेल भी भेजा था।  इस केस में समझौता करने को लेकर कुछ दिनों से निशा  के परिजन बबलू से बात-चीत कर रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad