रेफरल हॉस्पिटल में अब 24 घंटे मिलेगी ब्लड जांच की सुविधा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

रेफरल हॉस्पिटल में अब 24 घंटे मिलेगी ब्लड जांच की सुविधा

निरीक्षण के बाद निदेशक ने जारी किए निर्देश

लखनऊ। गोमतीनगर मातृ एंव शिशु रेफरल हॉस्पिटल में अब 24 घंटे ब्लड जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। लोहिया संस्थान के निदेशक ने यह निर्देश शुक्रवार को जारी किया है। उनका कहना है कि अलगे महीने से गर्भवति महिलाओं को 24 घंटे ब्लड जांच की सुविधा मिलने लगेगी। लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. ए.के. त्रिपाठी ने शुक्रवार को मातृ एवं शिशु रेफलर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि हॉस्पिटल में सुबह आठ से दोपहर 2 बजे तक पैथॉलाजी की सुविधा उपलब्ध है। लिहाजा दोपहर दो बजे के बाद ब्लड जांच की सुविधा नहीं है। लिहाजा मरीजों का काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिसके देखते हुए संस्थान के निदेशक ने तत्काल 24 घंटे ब्लड जांच की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि यह सुविधा अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad