शॉर्ट सर्किट से दुकान मेंं लगी आग, सामान जलकर राख | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

शॉर्ट सर्किट से दुकान मेंं लगी आग, सामान जलकर राख

लखनऊ। लाटूश रोड स्थित संजय इलेक्ट्रिकल्स में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग प्रथम तल पर स्थित एक कपड़े की दुकान में भी पहुंच गई। घटना से आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने फायर फाइटिंग शुरू की।

यहियागंज निवासी संजय जायसवाल की लाटूश रोड पर संजय इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। बेसमेंट में गोदाम है। गुरुवार सुबह गोदाम में आग लग गई। लोगों ने आग की लपटें निकलती देख दुकान स्वामी और दमकल को घटना की जानकारी दी। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । आग कुछ ही देर में भूतल पर स्थित इलेक्ट्रिकल दुकान और प्रथम तल पर स्थित कपड़े की दुकान में पहुंच गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हजरतगंज चौक समेत अन्य स्टेशनों से कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारी दो घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। हालांकि अब स्थिर बताई जा रही है। दुकान और गोदाम में प्लास्टिक के पाइप व अन्य सामान रखा होने के कारण दमघोटू धुंआ फैल गया। दमकल कर्मचारियों को आग में काबू पाने में काफी दिक्कत हुई। सीएफओ विजय कुमार सिंह के मुताबिक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। अभी धुंआ निकल रहा है। एहतियातन एक गाड़ी मौके पर है। आग की स्थिति सामान्य है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad