छेड़छाड़ को लेकर युवक को जिंदा जलाया, मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

छेड़छाड़ को लेकर युवक को जिंदा जलाया, मौत

आगरा। थाना जगदीशपुर क्षेत्र के भदोरिया गांव में गुरुवार की सुबह छेड़छाड़ को लेकर तीन लोगों ने एक युवक पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे एसएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। तीनों आरोपित फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। परिजनों का आरोप है कि घड़ी भदोरिया जगदीश पुरा निवासी 23 वर्षीय धीरज कुमार घर में बैठा था। तभी पड़ोसी सौरभ अनिल और छोटू ने उसे बाहर बुलाया और उसके बाहर आते ही मिट्टी का तेल उस पर उड़ेल दिया। इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। धीरज की चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक तीनों आरोपित भाग गये थे। किसी तरह आगर बुझाकर परिजन आनन-फानन में उसे एसएन हॉस्पिटल ले गये, जहां उसकी उपचार के दौरान धीरज की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। ग्रामीणों के मुताबिक धीरज पर तीनों आरोपित एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि धीरज के परिजनों की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad