रामनगर, बाराबंकी। करनैलगंज कटरा गोंडा से बांसा शरीफ जा रही जीप यूपी 43 सी 5071 तेज रफ्तार से जा रही जायरीनों से भरी जीप अचानक सामने कुत्ता आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे 3 लोगो की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। यह हादसा चैकाघाट से मरका मऊ मार्ग पर मडना के निकट हुआ कुत्ते को बचाते हुए गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण रोड के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण जीप कमांडर खाई में जा गिरी। जिसमें रुबीना पुत्री सरवर अली उम्र 22 वर्ष अहिरनकोडरी कटरा गोंडा, सहरुला पत्नी रमजान अली उर्फ गोबरे उम्र 35 वर्ष निवासी बैरागिन पुरवा कटरा गोंडा, ड्राइवर-इमदाद हुसैन उर्फ बिकाऊ(42) पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम गुनवा करनैलगंज गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई। कमांडर जीप में 17 से अधिक सवारियां भरी थी जिसमें से 3 सवारियों की मौके पर मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी आपस में रिश्तेदार थे जो एक साथ जीप से बांसा जियारत के लिये निकले थे।
सभी घायलों को रामनगर सीएससी पर इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया और दो घायलों को हल्की छोटे आई थी उनका प्राथमिक उपचार सीएससी रामनगर में चल रहा है। जायरीन हादसे की खबर मिलते ही आनन फानन अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामनगर राजेश कुमार सिंह ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए स्वयं अपनी गाड़ियों से लादकर सीएचसी रामनगर पहुंचाया। सूचना पाकर आनन फानन में रामनगर विधायक शरद अवस्थी घटनास्थल पहुंच गए। फिलहाल कई घायलों को जिला चिकित्सालय वहां से ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है। कुछ और जायरीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Post Top Ad
Thursday, 11 April 2019
तेज रफ्तार जीप पलटी, तीन की दर्दनाक मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment