लखनऊ। बीकेटी पुलिस व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने डीजल का अवैध कारोबार करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपितों के कब्जे से अवैध डीजल व हजारों की नकदी समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुई है। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर बीकेटी ने बताया कि मुखबिर कि सूचना पर पुलिस व आपूर्ति विभाग की टीम ने सीतापुर मुख्य मार्ग पर स्थित जनता पेट्रोल पंप के पीछे साइन सिटी पैराडाइज गार्डन कैंपस के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों ने अपना नाम पप्पू पुत्र नन्हा निवासी तरौना मलिहाबाद,आकाश पुत्र रमेश निवासी मदारपुर हसनगंज उन्नाव, श्याम जी तिवारी पुत्र नन्हे लाल तिवारी निवासी बनी भरावन अतरौली जिला हरदोई, उमेश कुमार पुत्र डाल चंद्र यादव निवासी पीर सा मजरा घूरीपुर रामपुर जिला सीतापुर व सत्य प्रकाश पुत्र मूलचंद वर्मा निवासी बेलौली बाजार थाना महमूदाबाद सीतापुर बताया है। आरोपितों के कब्जे से 550 लीटर अवैध डीजल ए 19 खाली कैन व एक ट्रैक्टरए 67.800 रुपए व एक मारुति कार,एक अल्टो कार बरामद की गई। हालांकि मौके से एक साथी भागने में कामयाब रहा।
………..

No comments:
Post a Comment