तेज रफ़्तार कार ने मासूम को रौंदा,मौत  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 April 2019

तेज रफ़्तार कार ने मासूम को रौंदा,मौत 

लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के मिजार्पुर सेक्टर- एम अलीगंज झोपड़पट्टी निवासी ललकेश जो कि एक प्राइवेट टेक्सी चालक है। ललकेश ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे उसकी दो वर्षीय बेटी आनन्दी झोपड़पट्टी के बाहर गेट के पास बैठ कर खेल रही थी। तभी वहां एक तेज  रफ़्तार यूपी 32 जे डब्लू-2337 कार आयी और मासूम आनन्दी को रौंद दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने कार चालक का पीछा भी किया ,लेकिन वो मौके से फरार हो गया । मासूम के पिता ने पुलिस को सूचना देते हुए तुरंत आनन्दी को निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रामा रेफर कर दिया । ट्रामा में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गयी । पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राहगीरों द्वारा कार का नंबर नोट कर लिया गया था जिसकी मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad