18 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 17 May 2019

18 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशिफल— आज के दिन व्यावसायिक या व्यापारिक क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारीयों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकार की ओर से लाभ होने की सम्भावना है। पड़ोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकरात्मक परिणाम आएगा।

मिथुन राशिफल— आज के दिन अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की आपको सलाह है। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतान के विषय में भी आपको चिन्ता सताएगी।

कर्क राशिफल— आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावना रहेगी। आँखों में पीड़ा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। परिवार में गलतफहमी न हो उसका ध्यान रखें।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार में उग्रता न आये इस बात की सलाह है। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

कन्या राशिफल— आज के दिन शारीरिक रूप से शिथिलता एवं मानसिक रूप से चिन्ता बनी रहेगी। स्वाभाव में उग्रता व क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। आपके अहम् को कोई चोट न पहुचायें एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इस बात का ध्यान रखें।

तुला राशिफल— आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको शरीर में थकान का अहसास होगा। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिन्ता एवं व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिन्ता होगी। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। जोखिम भरे विचारों से दूर ही रहें।

धनु राशिफल— आज के दिन व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपका हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है।

मकर राशिफल— आज आपको मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखिए। सहकर्मियों का सहकार आपको मिलेगा।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप सभी कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास पूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं रहेंगी। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान प्राप्त करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारी से लाभ हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा।

मीन राशिफल— आज के दिन अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। व्यावसायिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने में ध्यान रखें। क्रोध तथा नकारात्मक विचारों पर संयम रखें। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad