भोजपुरी स्टार खेसारीलाल का वीडियो वायरल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल का वीडियो वायरल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

नई दिल्‍ली। भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव के फिल्‍मी अंदाज और उनके गानों तक का हर कोई दीवाना है। भोजपुरिया सिनेमा के फैन को उनका अंदाज खासा पसंद आता है। शायद यही कारण है कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी खेसारीलाल काफी फेमस हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो खेसारीलाल की फिल्म ‘दबंग सरकार’ के गाने ‘जवानी बा सरेंडर’ का है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका त्रिपाठी नजर आ रही हैं।

इसी साल 10 जनवरी को यूट्यूब पर यशी फिल्मस द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 10,728,583 बार देखा जा चुका है। यही वजह है कि एक फिल्‍म पूरी होती नहीं कि दूसरी शुरू हो जाती है।

अभी हाल ही में उन्‍होंने फिल्‍म ‘बागी’ की शूटिंग पूरी की है और अब खबर आ रही है कि जल्द ही अपनी अगली फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ की शूटिंग में लग जाएंगे। जो लखनऊ में होने वाली है। फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ को प्रेमांशु सिंह डायरेक्‍ट करने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad