4 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 3 May 2019

4 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको अदम्य साहस के साथ विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं से दूर ही रहें, छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। प्रेमी-युगलों के लिए आज का दिन प्रतिकूल है।

वृषभ राशिफल— आज आपको अच्छे आरोग्य का सुख मिलेगा। आकस्मिक दुर्घटना से चमत्कारी बचाव होगा। अग्निकांड अथवा फूड पॉइजनिंग के प्रति सावधानी रखनी होगी। शारीरिक तथा मानसिक शक्ति में दृढ़ता परिलक्षित होगी।

मिथुन राशिफल— आपकी स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मतभेद समाप्त होने से कौटुम्बिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दैनिक व्यापार में कुछ नया करने जा रहे हैं तो अनुकूलता रहेगी।

कर्क राशिफल— आज आपको सभी कार्यों में धैर्यपूर्वक कार्य करने पर सफलता प्राप्त हो सकेगी, अन्यथा असफलता का मुख देखना पड़ेगा। मन भयग्रस्त हो सकता है। आज आप वाहन उतना ही चलाएं जितना आप रोक सकते हैं।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप अपनी सेहत के प्रति पूरा ध्यान केंद्रित करें। खानपान में अवश्य ध्यान रखें, बासी व अपाच्य खुराक से दूर ही रहें। भूमि-भवन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो कागज़ी कार्यवाही में गफलत ना रखें।

कन्या राशिफल— आज आपके रुके हुए एवं महत्व के कार्य पूर्ण करने में आपको अवश्य सफलता मिलेगी। विद्या एवं परीक्षा आदि में अनुकूलता रहेगी। आप प्रेम-संबंध के चक्कर में न पड़े। वाक्चातुर्य का लाभ न उठाने में ही आपकी भलाई होगी।

तुला राशिफल— आज आपको व्यवसाय में पुरुषार्थ एवं अनुभव के आधार पर सफलता मिलेगी। भाई-बहन का सहयोग पूरा रहेगा तथा भूमि-भवन, जायदाद के कागजों में हस्ताक्षर का काम भी हो सकता है। स्नेहीजनों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपकी मनोकांक्षा तथा वांछित वस्तु की पूर्ति होगी, हां थोड़ी मेहनत अवश्य करनी पड़ेगी। लॉटरी, शेयर-सट्टा या वायदे के व्यापार में स्थिति अनुकूल है, लेकिन बाजार का हाल देखकर ही आज निवेश करें। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशिफल— आज आपकी माता का शारीरिक स्वास्थ्य नाज़ुक हो सकता है। छाती, फेफड़े, ह्रदय, या कफ जैसी बिमारियों की छोटी-मोटी शिकायत कर सकते है। आज खान-पान में लापरवाही न रखें तो आपके लिए अच्छा होगा।

मकर राशिफल— आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपके कार्य एवं परिश्रम की प्रशंसा होगी। चित्त शुद्ध रहेगा, अतः चित्त में बुरे विचार एवं निराशा उत्पन्न नहीं होगी। सन्तान को परीक्षा तथा प्रतियोगिताओं में सफलता का पूरा योग है।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप कठोर वचन बोलकर किसी का ह्रदय न दुखाएं और न ही किसी को ठेस पहुचाएं। मानसिक बेचैनी हो सकती है, अपनी बोली पर काबू ही रखें। उदर, पेट या पेट-संबंधी कोई छोटी-मोटी शिकायत हो सख्त है।

मीन राशिफल— आज बुद्धि एवं परामर्श शक्ति का सदुपयोग करके आर्थिक वृद्धि को बढ़ा सकेंगे। पहले दिए गए उधार रुपये वापस आ सकते हैं, थोड़ा प्रयत्न करें। सन्तान पक्ष के विवाह आदि जिम्मेदारियों को आगे बढ़ा सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad