दही के आलू रेसिपी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 3 May 2019

दही के आलू रेसिपी

आमतौर पर दही के आलू की सब्जी उत्तर प्रदेश में बनाई जाती है। गर्मियों में दही खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। तो वहीं, आलू सभी को पसंदीदा सब्जी होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना की सब्जियों से बोर हो गए हैं, तो घर में झटपट बनने वाली दही आलू की सब्जी यानि दही के

दही के आलू रेसिपी सामग्री—

दही – 250 ग्राम आलू – 2 (उबले और छीले हुए) जीरा – 2 छोटा चम्मच हींग – 2 चुटकी लाल मिर्च – 3 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर – 2 छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार हरी मिर्च – 3-4 (बारीक कटी हुई) तेल – 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)

दही के आलू रेसिपी विधि

1. दही के आलू रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर कुकर या बड़े बर्तन में उबलने के लिए रख दें।

2. इसके बाद पहले से उबले और छीले हुए आलूओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या चाकू की मदद से काट लें।

3. अब एक बड़े बर्तन में दही में थोड़ा सा पानी डालकर, उसे एक ब्लेंडर या कांटे की मदद से अच्छे से फेंट लें।

4. इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा, हींग और हरी मिर्च डालकर भून लें।

5. जीरा भूनने के बाद कढ़ाही में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें, फिर आलू डालकर मिक्स करें।

6. अब आलू में दही डालकर उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं। इससे दही फटेगा नहीं।

7. दही के आलू की सब्जी में उबाल आने पर उसमें नमक डालकर कुछ देर पकाएं।

8. अब तैयार दही के आलू की सब्जी को एक बॉउल में निकालें और हरे धनिये से गॉर्निश करके रोटी, चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad