बनारस से शहडोल जा रही बस सोन नदी पुल से नीचे गिरी, दो दर्जन लोग घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 14 May 2019

बनारस से शहडोल जा रही बस सोन नदी पुल से नीचे गिरी, दो दर्जन लोग घायल

वाराणसी। बनारस से शहडोल जा रही यात्री बस सोन नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई। हादसा मंगलवार देर रात 12 बजे हुआ। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

बता दें कि बस बनारस से शहडोल जा रही थी। रात 12 बजे जैसे ही बस जोगदहा सोन नदी पर बने पुल पर पहुंचीं अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। रात का वक्त होने की वजह से लोग सोए थे। बस के नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई। रात का वक्त होने की वजह से लोग सोए थे। इसलिए वो संभल नहीं पाए। हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अमिलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद गंभीर रुप से घायल मुसाफिरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad