बघौली,हरदोई।अहिरोरी ब्लाक के ग्राम अटरा में बीती रात चोरों ने प्रधान के घर को निशाना बनाया जिसमें चोर जेवर के साथ काफी नगदी भी ले गए राम देवी पत्नी रामकुमार इस गांव की मौजूदा प्रधान है इन के चार पुत्र देवेन्द्र कुमार सुनील कुमार सुशील कुमार व अनूप कुमार। अनूप कुमार अहिरोरी क्षेत्र से ही वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी हैं देवेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार ने कोतवाली बेनीगंज में दिए शिकायती पत्र में बताया कि कल शाम उनके परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे घर में उनके अलावा उनके भाई सुनील और उनकी पत्नी मौजूद थी शाम को खाना पीना खा कर सभी सदस्य अपने अपने कमरे में जाकर सो गए सुबह 5:30 बजे देवेंद्र कुमार जब सो कर उठे तो उनके पास में रखा मोबाइल गायब था इस पर वह उठ कर मोबाइल की खोजबीन करने लगे इसी बीच उनकी निगाह उनके कमरे में रखे बक्से पर गई जिसमें की एक चैन एक लेडीस अंगूठी एक हार 1 जोड़ी सोने के टॉप्स व एक पाजेब तथा एक लाख दो हजार रूपए रखे थे कमरे से गायब था कमरे में बक्सा न देख कर देवेंद्र कुमार के होश उड़ गए उसने आनन-फानन यह बात अपने परिजनों को बताई इस घटना से परिजनों में भी हड़कंप मच गया परिजनों ने पूरे मकान में खोजबीन की लेकिन बक्से का का कहीं भी पता नहीं लगा थक हारकर देवेंद्र कुमार ने कोतवाली बेनीगंज को शिकायती पत्र दिया जिसमें उसने सुरेंद्र पुत्र जगदीश उम्र 30 वर्ष आसाराम पुत्र लच्छू उम्र 32 वर्ष अशोक पुत्र होरी उम्र 35 वर्ष श्रवण पुत्र शिवराम उम्र 40 वर्ष को नामजद करते हुए इन लोगो पर उसके घर में चोरी करने की शंका जाहिर की देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने इन लोगों को शाम के समय घर के आस-पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा था उन्होंने बताया कि श्रवण कच्ची शराब का धंधा करता है जिससे उसके पास खुराफाती तत्वों की आवाजाही लगी रहती है इन्हीं खुराफाती तत्वों से उनके घर की चोरी हुई है मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने आनन फानन तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे बेनीगंज कोतवाली में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
Post Top Ad
Tuesday, 7 May 2019
प्रधान के घर से चोरों ने किया लाखों का माल व नकदी पर हाथ साफ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment