आग लगने से जले घरों के मालिको ने दर्ज कराया गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

आग लगने से जले घरों के मालिको ने दर्ज कराया गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे के रिहायशी कालेश्वरपुरम कालोनी के पास मानको व आग बुझाने के संसाधनो के बिना बीते कई सालो से गोदाम बनाकर यूकेलिप्टस की बल्लियों को बेचने व खरीदने का काम चल रहा था। जिसकी पूर्व में कई बार इस कालोनी में रहने वाले लोगो ने एसडीएम सहित स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर बल्लियो के गोदाम को हटाने की माँग भी की थी लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते रिहायशी कालोनी के बगल बीते कई सालो से चल रहे बल्लियों के गोदाम को नही हटाया गया। सोमवार की दोपहर सदिग्धं परिस्थितियों में बल्लियों के गोदाम में लगी भीषण आग ने आधा दर्जन मकानो की दीवारे धधकने लगी ओर दीवारो में दरारे आने के साथ घरो का कीमती सामान भी जल गया‌। समय रहते दर्जन भर फायर बिग्रेड वाहनो की मदद से फायरकर्मी देर रात आग पर काबू पाया था जिसके चलते बङा हादसा होने से बच गया। लेकिन आग के विकराल रूप को याद कर इस कालोनी के दर्जनो घरो में रहने वाले लोगो के रोगटे खङे हो जाते है।

मगंलवार को पीङित घरो के मालिक शिक्षक रमेश चन्द्र त्रिपाठी, मनीष पांडे, विनय प्रकाश पांडे, अधिवक्ता विजय प्रताप सिहं ने गोदाम मालिक नारेन्द्र सिहं सरदार विरूद्व पुलिस को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की माँग के साथ ही एसएसपी कलानिधि नैथानी को पत्र लिखकर रिहायशी कालोनी के पास चल रहे बल्लियों के गोदाम को हटवाने की भी माँग की है। इस्पेक्टंर जीडी शुक्ला ने बताया पीङितो की तहरीर पर गोदाम मालिक नारेन्द्र सिहं सरदार के विरूद्व लापरवाही सहित कई धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी है।

पीङितों के घरो के गैस सिलेन्डर हुये गायब
पीङितों ने पुलिस को बताया जिस समय बल्लियों के गोदाम में आग लगी सभी अपने अपने घरो में रखे दर्जन भर के करीब गैस भरे सिलेंडर को उठाकर दूर मैदान में रखा लेकिन आग बुझने के बाद जब सिलेंडरो को मैदान से उठाने पहुँचे तो वो गायब थे जिसके चलते देर शाम व दूसरे दिन पीङितों के घरो में खाना नही बन सका।वही पीङितों ने पुलिस शिकायत की तो उसने गायब हुये सिलेंडरो को खुद से खोजने कि बात कहकर चलता कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad