घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

 लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते सोमवार की रात एक युवक ने नशे की हालत एक किशोरी के घर में घुस किशोरी संग दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक पकड़कर  पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व छेड़छाड़ व पाक्सों की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आशियाना थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने  बताया कि  पूछताछ  में आरोपित युवक ने अपना परिचय शनि कुमार (30) पुत्र मुनेश्वर निवासी सेक्टर एम आशियाना लखनऊ के रूप में दिया है। आरोपी युवक ने सोमवार की रात लगभग 11ः00 बजे नशे की हालत में पड़ोसी के मकान में घुस कर अपनी नानी के साथ सो रही 16  वर्षीय किशोरी के चादर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस कण्ट्रोल नम्बर पर सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिड़िता किशोरी के भाई के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad