हरदोई- दुनिया का कोई भी व्यक्ति अपनी माँ के कर्ज से उऋण नही हो सकता है- शास्त्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 14 May 2019

हरदोई- दुनिया का कोई भी व्यक्ति अपनी माँ के कर्ज से उऋण नही हो सकता है- शास्त्री

हरपालपुर,हरदोई।कटियारी क्षेत्र के इकनौरा गांव में चल रही सातवे दिन की कथाश्रीमद देवी भागवत महापुराण व शतचंडी यज्ञ मे सोमवार को कथा व्यास डॉ सत्येन्द्र स्वरूप शास्त्री ने मां की महिमा की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जीवन मे माँ का पल्लू पकड़ कर हम बड़े हुए है।माँ का स्तन पान किया है।आज श्री देवी भागवत महापुराण शतचंडी यज्ञ के सप्तम दिवस में महाराज श्री डॉ सत्येन्द्र स्वरूप शास्त्री जी ने पूर्णाहुति की और देवी भागवत के ब्याख्यान में माँ सती अनुसुइया के पतिव्रत धर्म की शक्ति और उनके जीवन पर प्रकाश डालकर सभी माताओं को उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी।कथा व्यास ने जीवन में गुरु की महत्ता को बताया।,लेकिन गुरु को हमेशा जान समझ कर करना चाहिए।जब लड़ाई होती है।तब लोग कहते है कि माँ का दूध पिया हो तो सामने आओ। सबसे बड़ी ताकत माँ के सीने में होती है। जो अपने बच्चे को ताकत माँ देती है।उन्होंने सभी माताओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि बोतल का दूध बच्चे को मत पिलाये।नही तो वो बड़े होने तक बोतल नही छोड़ता है।दुनिया का कोई भी व्यक्ति अपनी माँ के कर्ज से उऋण नही हो सकता है।इसलिए माँ की सेवा दुनियां की हर ओलाद को करना चाहिए।जो बच्चा अपने माँ बाप का ऋण नही चुकाता उसे ईस्वर भी कभी माफ नही करता है। जगत जननी माँ ने सारे संसार के देवो की रचना कर ब्रम्हा को सृष्टि रचना का आदेश किया। श्री हरि को पालन का श्री शिव जी को संहार का आदेश देकर स्वयं सुमेरु पर्वत भगवती के दिव्य स्थल में समाहित हो गई। इस जग का कल्याण कर जिसका भगवती के श्री हाथो से उद्धार हुआ उनको भी स्वर्ग मुक्ति अपने लोक में प्रदान की। माँ की ममता सबसे बड़ी होती है। माँ अगर हजारो की भीड़ में हो लेकिन माँ का बच्चा पीछे से रोने लगे तो माँ बिना देखे ही पहचान जाएगी। मेरे बच्चे की आवाज है।भीड़ में उठकर बच्चे को अंचल में भर लेगी। माँ ही जिसने तीनो देवताओ को बच्चा बना लिया था।वो माँ ही थी जो अपने पति की प्रतिज्ञा हेतु काशी के बाजार में डोम के बिच गई थी। मा ने इस विश्व धरा पर क्या नही किया। इस मौके पर के के मिश्रा,बी जी मिश्रा, अलका दीक्षित, बद्री सिंह चौहान ,रंजना मिश्रा, पूनम त्रिपाठी,देवेश उत्तम, आशुतोष उत्तम आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad