लखनऊ। चिनहट थाना पर पिछली 30 मार्च को मोहम्मदाबाद मऊ, हालपता चिनहट निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के सम्बन्ध में धारा 363/366/376 भादवि व धारा 03/04 पोस्को एक्ट का अभियोग बनाम अज्ञात के विरुद्व पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक चिनहट लखनऊ द्वारा की जा रही थी।
विवेचना के दौरान रविवार को प्रभारी निरीक्षक द्वारा विवचेना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त नागेन्द्र कुमार निवासी परेडुआ थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ को मुखबिर की सूचना पर एमिटी यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment