चोरी करके भाग रहा अभियुक्त गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

चोरी करके भाग रहा अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। अमीनाबाद थाना पर अरविन्द कुमार निवासी 1/580 रुचिखण्ड शारदानगर आशियाना सचूना दिया कि वह फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कम्पनी का मालिक है। शनिवार को लगभग 11:30 बजे रात्रि को बुकिंग की दवा (आर0एन0 फार्मा फैजाबाद) कम्पनी जो ग्रेन मार्केट सन्तोषी माता मन्दिर लखनऊ फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट अमीनाबाद लखनऊ के सामने रखी थी, अचानक लाइट चली जाने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर एक चोर पिकप के नीचे दवा का गत्ता चोरी करके भाग रहा था, जिसकी एक्टिवा गाड़ी का नम्बर (यूपी 32 जेसी-3726) है, जो सुमित्रा होटल के पास खड़ी किया था, दवा का गत्ता लेकर गाड़ी के पास तक भागा, जिसको उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मय चोरी के गत्ते के साथ दौडाकर पकड़ लिया।

पकड़े गये व्यक्ति से जब उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शेखर निवासी हाथीखाना थाना नाका बताया। पकड़े गये व्यक्ति को मय एक्टिवा गाड़ी व चोरी के गत्ते के साथ थाने पर लाया गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरुद्व थाना अमीनाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad