महिला ने दर्ज कराया दहेज़ उत्पीड़न का केस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

महिला ने दर्ज कराया दहेज़ उत्पीड़न का केस

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए मारपीट, गालीगलौज और जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि उनकी सुनवाई ना तो थाने पर हुई ना ही महिला थाने पर हुई। पीड़िता के भाई ने जब सोशल मीडिया का सहारा लिया इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना ठाकुरगंज द्वारा बताया गया कि आफरीन निवासी बरौरा हुसैनबाड़ी थाना ठाकुरगंज लखनऊ ने सूचना दिया कि उसकी शादी 18-फरवरी 2017 को आरिफ पुत्र रईस निवासी बरौरा हुसैनबाड़ी थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ के साथ हुयी थी। परिवारीजनो ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था, फिर भी ससुरालीजन आरिफ (पति), तालिब (देवर), आसिफ (देवर), समरीन (ननद), किस्मतुन (ननद) निवासीगण बरौरा हुसैनबाड़ी द्वारा दहेज मे 2,00,000/- रूपया नकदी, मोटरसाइकिल व एक प्लाॅट की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मना करने पर मारा-पीटा, गाली-गलौज किया व जलाकर मारने का प्रयास के साथ जान से मारने की धमकी दिया। इस सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तगणो के विरूद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad