जरूरतमंदों की सहारा स्थली “नेकी की दीवार” ने किया वृहद रूप से भंडारा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

जरूरतमंदों की सहारा स्थली “नेकी की दीवार” ने किया वृहद रूप से भंडारा

राहगीरों ने छककर भंडारे का प्रसाद चखा

नेकी की दीवार कई वर्षों से जरूरतमंदों के लिए वस्त्र,खेल सामग्री,पाठ्य सामग्री व खाद्य सामग्री का करती चली आ रही है इंतजाम

हरदोई -जरूरतमंदों का सहारा बनी “नेकी की दीवार” की टीम ने मिलकर जिला अस्पताल के सामने अपने कैंप कार्यालय पर बृहद रूप से भंडारा किया, जिसमें राहगीरों ने छककर भंडारे के प्रसाद को छका।नेकी की दीवार की टीम के संयोजक सचिन मिश्रा,अमिताभ शुक्ला मोनू श्याम जी गुप्ता आलोकिता श्रीवास्तव आदि ने जिला अस्पताल के सामने नेकी की दीवार कैंप कार्यालय में वृहद रूप से भंडारे का आयोजन किया। आयोजन से पूर्व हनुमान जी की मूर्ति पर पूजन पाठ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर ने भंडारे की शुरुआत की।फिर प्रसाद के रूप में भंडारा किया गया। मालूम हो कि जरूरतमंदों की सहारा बनी नेकी की दीवार कई सालों से नए व पुराने वस्त्रों को इकट्ठा कर जरूरतमंदों को अपनी स्वेच्छा से स्टॉल लगाकर वस्तुओं को वितरित करती है। यही नहीं, छोटे छोटे बच्चों के खिलौने व पाठ्य सामग्री भी वितरित करती चली आ रही है ।लोग अपने घरों के पुराने वस्त्रों को नेकी की दीवार में जाकर दे देते हैं नेकी की दीवार की टीम उन वस्तुओं को स्टॉल लगाकर रखते हैं और जरूरतमंद अपने हिसाब से उन वस्तुओं को ले लेता है।इस पुनीत कार्य की नेकी की दीवार की चारों तरफ प्रशंसा की जाती है।
Attachments area

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad