हरदोई,अपर जिला मजिस्टेªट संजय कुमार सिंह ने बताया है कि आगामी दिनो में मनाये जाने वाले रमजान माह में अलविदा रमजान अन्तिम शुक्रवार 31 मई एवं चन्द्र दर्शन के अनुसार 05 जून को ईद-उल-फितर (ईद) मनाया जाना है। पर्वो एवं त्योहारों को देखते हुए इस अवसर पर असमाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी किये जाने की आशंका से इन्कार नही किया जा सकता है। जिससे शान्ति भंग होने की सम्भावना है। ऐसी स्थिति में जनपद हरदोई में शान्ति बनाये रखने हेतु धारा 144 द0प्र0सं0 लागू करने की नितान्त आवश्यकता है। 26 मई 2019 से 26 जून 2019 तक की अवधि के लिए दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए परिशान्ति विधिव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद हरदोई की सीमा के अन्तर्गत निषेधाज्ञा आदेश पारित किया जाता है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Post Top Ad
Sunday, 26 May 2019
रमजान के चलते 26 मई से 26 जून 2019 तक धारा 144 लागू-संजय कुमार सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment