आदर्श पंचायत भवनों में ग्राम स्तरीय कर्मचारी अपने दायित्वो का निवर्हन करे-पुलकित खरे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

आदर्श पंचायत भवनों में ग्राम स्तरीय कर्मचारी अपने दायित्वो का निवर्हन करे-पुलकित खरे

हरदोई,जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में स्थित 200 आदर्श पंचायत भवनो का सौन्दर्यीकरण/आधुनिकीकरण कराया गया है जिसमें सभी आवश्यक सुविधाओं सहित कम्प्यूटर व कम्प्यूटर आपरेटर की व्यवस्था की गयी है,जिससे ग्राम पंचायत में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल,वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,शादी अनुदान पंजीकरण, रेल टिकट, रोजगार के लिए आॅनलाइन आवेदन एवं अन्य सभी प्रकार के आॅनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।पंचायत भवन में ग्राम सचिवों के बैठने का दिन निर्धारित करते हुए पंचायत भवन के बाहर इसकी वाल पेंटिंग भी करायी गयी है।उन्होने आदर्श पंचायत भवनों की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी,समस्त उप जिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,उप निदेशक कृषि एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने विभागो से सम्बन्धित कर्मचारियो को निर्देशित करे कि पंचायत भवन में ग्राम सचिव के साथ साथ अन्य ग्राम पंचायत कर्मचारियों में से लेखपाल,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,ए0एन0एम0,आशा बहू व ग्राम रोजगार सेवक आदि को भी सप्ताह में एक निर्धारित दिवस पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निवर्हन करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad