समस्त छात्र अपना आधार हाई स्कूल के अंकपत्र/प्रमाण पत्र के अनुसार अपडेट करा लेः-जिलाधिकारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

समस्त छात्र अपना आधार हाई स्कूल के अंकपत्र/प्रमाण पत्र के अनुसार अपडेट करा लेः-जिलाधिकारी

हरदोई/26 मई-जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 से छात्रों के आधार नम्बर आॅनलाइन वेरीफिकेशन के पश्चात आवेदन पत्र सब्मिट हो सकेगा। इस प्रक्रिया में छात्रों का नाम, पिता/पति का नाम व लिंग आदि का सत्यापन होने के पश्चात आधार नम्बर से लिंक मोबाइल नम्बर पर ओ0टी0पी0 भेजा जायेगा। इस ओ0टी0पी0 को आवेदन पत्र में भरने के उपरान्त आवेदन पत्र सब्मिट किया जा सकेगा।
उन्होने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समस्त छात्रों के पास आधार होना आवश्यक है। जिन छात्रों के पास आधार नम्बर नही है ऐसे छात्र प्रत्येक दशा में आधार कार्ड बनवा ले तथा जिन छात्रो के पास आधार कार्ड उपलब्ध है वे छात्र अपने मोबाइल को आधार कार्ड से लिंक करा ले। उन्होने बताया कि हाई स्कूल अंकपत्र/प्रमाणपत्र के अनुसार ही अपने नाम, जन्मतिथि एवं अपने माता पिता के नाम के अनुरूप ही आधार कार्ड को अपडेट करा ले।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad