क्या ये सहीं है कि बीयर पीने से किडनी स्टोन से राहत मिल सकती है? | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

क्या ये सहीं है कि बीयर पीने से किडनी स्टोन से राहत मिल सकती है?

किडनी स्‍टोन की समस्‍या आजकल बहुत ही आम हो गई है और इससे परेशान महिलाओं की संख्‍या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। यह समस्‍या जीना बेहाल कर देती है क्‍योंकि किडनी स्‍टोन का पेन इतना दर्दनाक होता है कि दर्द के समय कुछ भी समझ नहीं आता है कि हो क्‍या रहा है?

यूं तो पथरी को खत्म करने का कोई ट्रीटमेंट नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय से छोटे साइज की पथरी को निकाला जरूर जा सकता है। इसके लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा लिक्विड पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन बड़े साइज की पथरी के लिए ऑपरेशन की ही सलाह दी जाती है।

कुछ अध्ययन ये दावा करते हैं कि ऐसे में रेगुलर कुछ मात्रा में बीयर पीने से स्‍टोन से निजात पाई जा सकती है। लेकिन क्‍या सच में ऐसा होता है? इस बारे में डॉक्‍टर सलाह यह हैं कि ”बीयर पीने से स्‍टोन निकल जाता है। लेकिन ध्‍यान रहे कि बीयर barley ( जौ ) से बनी हुई होनी चाहिए और इसे लेने से केवल छोटे साइज के स्‍टोन ही निकलते है।’

तो अगर आप किडनी से परेशान है तो जौ से बनी बीयर का सेवन करें। लेकिन ध्‍यान रखें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए, क्‍योंकि ऐसा देखा गया है कि जिन महिलाओं को लंबे समय से किडनी स्‍टोन की समस्या है वह ज्यादा मात्रा में बीयर पी लेती हैं जिससे इसका उल्टा पड़ता है। हम आपको यह नहीं कह रहे कि आप बीयर पीकर ही किडनी स्‍टोन निकालें। इसलिए इसे लेने से पहले अपने डॉक्‍टर से परामर्श जरूर ले लें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad