रंजिशन आग लगाने की आशंका
लखनऊ।चिनहट थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक टेन्ट गोदाम में आग लग गयी आग की लपटों से गोदाम में खड़ी कार व लाखों का सामान जल कर खाक हो गया।वही दमकल विभाग के पहुचने से पहले स्थनीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था ।
चिनहट के सिमरा गांव निवासी दिनेश जैसवाल जो कि शादी समाहरोह में टेन्ट व कैटरिंग का व्यवसाय करते है । दिनेश ने बताया कि उनके घर के बगल के एक प्लाट में टेन्ट व कैटरिंग के समान का गोदाम है। सोमवार रात करीब 11 बजे दिनेश उनकी पत्नी सिमा और दो बच्चे दिव्यांसु व दिशा घर मे सो रहे थे कि अचानक गोदाम में आग लगने से आस पड़ोस के लोग में अफरा तफरी मच गई। लोगों की चीख सुन कर जब दिनेश बाहर आये तो देखा उनके गोदाम में भीषड़ आग लग गयी है। आग की चपेट में आने से गोदाम में खड़ी मारुति कार व अन्य सामान जल कर खाक हो गया, जिससे पीड़ित का लाखो का नुकसान हो गया। दिनेश ने बताया कि रात में गोदाम की लाइट व एमसीवी वो बंद कर के घर गया था ।वही इलाके के कुछ लोगो को उसके गोदाम से परेशानी थी जिसकी वजह से उसके गोदाम में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है । वही पीड़ित ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से नही बल्कि कुछ इलाके के अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गयी है जिसके आधार पर चिनहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आग के कारणों का पता लगाने में जुट गई है ।
एक घंटा देरी से पहुंची दमकल
पीड़ित के मुताबिक सूचना देने के करीब एक घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर आई जिससे पहले स्थनीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आरोप है कि अगर दमकल की टीम पहले आती तो पीड़ित का काफी नुकसान होने से बच जाता।

No comments:
Post a Comment