बाराबंकी। जिले के राम सनेही घाट शनिवार की देर रात बनी कोडर निवासी 20 वर्षीय युवक ने घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भिजवा दिया।
बनी कोडर निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद ने शराब के नशे में धुत होकर शुक्रवार की देर शाम घर के अंदर कमरे में छत में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र गत 2 वर्षों से रिक्शा चलाता था तथा दिनभर कमाए हुए पैसे शराब पीकर उड़ा देता था। शराब के नशे में उसने इससे पूर्व भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था। कई बार आत्महत्या के प्रयास पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझा-बुझाकर शराब का सेवन न करने की नसीहत दी थी लेकिन जितेंद्र मान नहीं रहा था।
शनिवार की शाम भी वह काफी शराब पीकर घर आया था जिसके बाद घरवालों से लड़ाई झगड़ा कर के अंदर कमरे में जाकर कुंडी लगा ली थी। कुंडी लगाने के बाद उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी पाकर परिजनों ने एक छोटे से बच्चे को खिड़की के रास्ते कमरे में उतार कर दरवाजा खुलवाया तथा जितेंद्र को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के पिता ने थाने पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसआई ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

No comments:
Post a Comment